2
नई दिल्ली, 09 मार्च 2026: दिल्ली से ब्रिटेन के मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E33 ने इथियोपिया-एरिट्रिया सीमा के पास अचानक यू-टर्न लिया और वापस दिल्ली लौट आई। विमान ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की। यात्रियों में हड़कंप मच गया लेकिन सभी सुरक्षित हैं।
फ्लाइट 6E33 बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर से संचालित थी। यह नॉर्स एयरलाइन के माध्यम से ऑपरेट हो रही थी। फ्लाइटट्रैकर डेटा के अनुसार विमान पूर्वी अफ्रीका के ऊपर पहुंचते ही रास्ता बदलकर वापस मुड़ गया।
यू-टर्न का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। एयरलाइन अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ये भी देखे: कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में बम धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर