नई दिल्ली, 17 जून 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदलकर वापस यूएस पैसिफिक कमांड कर दिया है।
वर्ष 2018 में ट्रंप की पहली सरकार ने पैसिफिक कमांड का नाम बदलकर इंडो-पैसिफिक कमांड किया था। उस समय इसे हिंद महासागर क्षेत्र और भारत के बढ़ते सामरिक महत्व का प्रतीक माना गया था। अब लगभग छह साल बाद नाम में फिर बदलाव किया गया है।
अमेरिकी प्रशासन ने इस नाम परिवर्तन के पीछे कोई वजह नहीं बताई है। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि इससे भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों पर कोई असर पड़ेगा।
कुछ भारतीय विश्लेषकों और विपक्षी नेता इसे क्वाड (अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान) की अमेरिकी रणनीति में घटती प्राथमिकता का संकेत मान रहे हैं।
ये भी देखे: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने का ऐलान किया, अमेरिकी CENTCOM का दावा – रास्ता अभी खुला है