राधा स्वामी सत्संग ब्यास का फैसला, अब डेरा प्रमुख की किसी नेता के साथ तस्वीरें नहीं होंगी सार्वजनिक

by Manu
गुरिंदर सिंह ढिल्लों

चंडीगढ़, 16 फ़रवरी 2026: राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर उठे विवादों के बीच डेरा प्रबंधन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब डेरा प्रमुख के साथ किसी भी नेता, मंत्री, राजनेता या किसी अन्य विशिष्ट व्यक्ति की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की जाएंगी।

यह फैसला डेरा प्रबंधन की ओर से सभी शाखा प्रमुखों को जारी निर्देश में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह कदम डेरा की आध्यात्मिक परंपरा और सादगी को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सत्संग का मुख्य केंद्र केवल और केवल आध्यात्मिक साधना रहेगा। किसी भी प्रकार के राजनीतिक या सामाजिक प्रचार से इसे दूर रखा जाएगा।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब गुरिंदर सिंह ढिल्लों की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी विवाद हुआ था। मजीठिया आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत पर रिहा हैं और उनकी मुलाकात को लेकर डेरा के खिलाफ कई सवाल उठे थे।

ये भी देखे: राधा स्वामी डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जालंधर और शाहकोट में बाढ़ राहत कार्यों का लिया जायजा

You may also like