चंडीगढ़ को 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, पीएम मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाई

by Manu
new electric bus chandigarh

चंडीगढ़, 14 फ़रवरी 2026: शहर के लोगों को आज पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का बड़ा तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअल तरीके से 25 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। ये बसें पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ को आवंटित की गई हैं।

इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इन बसों के आने से शहर के यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त सफर मिलेगा। प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य अप्रैल तक शहर में कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाना है। इससे चंडीगढ़ को देश के सबसे स्वच्छ और हरित परिवहन शहरों में शामिल होने में मदद मिलेगी।

ये नई इलेक्ट्रिक बसें खास तौर पर हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। महिलाओं दिव्यांगजनों और बुजुर्ग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं दी गई हैं। बसों में व्हीलचेयर रैंप कम ऊंचाई वाले प्रवेश द्वार प्राथमिकता सीटें और आधुनिक एसी सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि प्रशासन लोगों को बेहतर और पर्यावरण-अनुकूल ट्रांसपोर्ट मुहैया कराने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

ये भी देखे: अम्बाला को हरियाणा परिवहन मंत्री की नई सौगात, 5 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें मिली, अब कुल 15 ई-बसें दौड़ेंगी

You may also like