अम्बाला को हरियाणा परिवहन मंत्री की नई सौगात, 5 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें मिली, अब कुल 15 ई-बसें दौड़ेंगी

by Manu
इलेक्ट्रिक बसें

अम्बाला, 03 नवंबर 2025: पर्यावरण संरक्षण और यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला शहर को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। शहर की लोकल परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पांच नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें (ई-बसें) शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले यहां 10 ऐसी बसें संचालित हो रही थीं, और अब कुल 15 एसी इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ेंगी।

मंत्री विज ने बताया कि ये सभी बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं और बिना किसी धुएं के चलती हैं, जो अम्बाला को महानगरों की तर्ज पर ईको-फ्रेंडली बनाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकल बस सेवा को आधुनिक और हरित ऊर्जा पर आधारित बनाने के लिए कृतसंकल्प है। इससे शहरवासियों को सस्ता, साफ-सुथरा और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा, जो दैनिक यात्रा को आसान बनाएगा।

ये भी देखे: यमुनानगर-रादौर रूट पर इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत, मंत्री श्याम सिंह राणा ने ली सवारी

You may also like