पठानकोट, 13 फ़रवरी 2026: पंजाब के पठानकोट जिले के सुजानपुर इलाके में पुल नंबर 5 पर देर रात एक सैन्य वाहन और एक ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सैन्य वाहन ट्रक चालक का कंट्रोल खो जाने से पुल पर खड़े ऑटो से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के परिजन भी जल्दी पहुंच गए।
ये भी देखे: मुकेरियां हाईवे पर भीषण हादसा, तेज कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत