सिरसा, 10 फ़रवरी 2026: हरियाणा के सिरसा जिले के फौजी चौक इलाके में एक प्रेम प्रसंग ने दिल दहला देने वाली शक्ल अख्तियार कर ली है। फतेहाबाद की रहने वाली सिमरन की हत्या उसके प्रेमी सुनील ने कर दी। हत्या के बाद सुनील ने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव मंगलवार सुबह एक कमरे में मिले।
सिमरन आर्केस्ट्रा में काम करती थी। आरोपी सुनील जींद जिले का निवासी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मंगलवार सुबह कमरे में सिमरन चारपाई पर पड़ी मिली जबकि सुनील फंदे पर लटका हुआ था। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सिमरन के साथ रहने वाली अन्य लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें सुनील को पहले कभी नहीं देखा था। घटना जिस कमरे में हुई वहां केवल सिमरन और सुनील ही थे। बाकी लड़कियां अलग कमरे में रहती हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से सबूत जुटाए हैं। जांच में प्रेम प्रसंग विवाद पुरानी रंजिश या किसी अन्य वजह की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
ये भी देखे: Haryana Crime: रतिया में पिता-भाई ने सुपारी देकर बेटे-भाई की गर्दन काटी, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद वजह