लखनऊ, 27 जनवरी 2026: लखनऊ से बड़ी खबर आई है जहां UGC के नए नियमों के विरोध ने बीजेपी के स्थानीय स्तर पर झटका दिया। कुम्हरावां मंडल के 11 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ये सभी बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इस्तीफे में आरोप लगाया गया कि नए नियम सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
मंडल महामंत्री अंकित तिवारी ने जिला अध्यक्ष को लिखे पत्र में सभी पदों से इस्तीफा दिया। उनके साथ 10 अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। अंकित तिवारी ने कहा कि बीजेपी अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मूल उद्देश्य से भटक गई है। उन्होंने लिखा कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी यूजीसी कानून लागू करके सवर्ण बच्चों के साथ अन्याय कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने त्यागपत्र दिया।
इस्तीफा देने वाले अन्य पदाधिकारियों में मंडल मंत्री महावीर सिंह मंडल उपाध्यक्ष आलोक सिंह शक्ति केंद्र संयोजक मोहित मिश्र वेद प्रकाश सिंह नीरज पांडेय और अन्य शामिल हैं। ये सभी अब पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
ये भी देखे: योगी सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को किया निलंबित, एक दिन पहले दिया था इस्तीफा