अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव खारिज

by Manu
अमेरिकी सीनेट

दिल्ली, 31 जुलाई 2026: अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सीमित करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाया है। गुरुवार को हुई वोटिंग में यह प्रस्ताव 49-50 के अंतर से खारिज हो गया। पेन्सिलवेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

यह विधेयक अभी सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति में अटका हुआ है। प्रस्ताव लाने वाले सांसद चाहते थे कि इसे पूरे सीनेट में चर्चा और वोटिंग के लिए पेश किया जाए। अब इसे पूरे सदन में लाने के लिए सांसदों को दोबारा कोशिश करनी होगी।

अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता तो ईरान के खिलाफ हमले शुरू करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति को संसद की मंजूरी लेना जरूरी हो जाता। राष्ट्रपति अकेले ऐसा फैसला नहीं ले सकते थे।

ये भी देखें: अमेरिका ने ईरान के 140 ठिकानों पर किया हमला, ईरान बोला- होर्मुज कई परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम

You may also like