पंजाब में गणतंत्र दिवस 2026 पर सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

by Manu
Bhagwant Mann flag hoist

चंडीगढ़, 26 जनवरी 2026: पंजाब भर में 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्साह और जोश का माहौल है। राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ परेड की सलामी ली। सीएम ने अपने संबोधन में पंजाब की प्रगति, किसानों की मेहनत और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, अधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे।

मोगा जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंजाब कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। समारोह में मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी, जिले के चारों विधायक और प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, परेड और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति से भरे नारे गूंजे। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने संबोधन में पंजाब सरकार की योजनाओं, किसान कल्याण और युवा सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।

ये भी देखे: 77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर सैन्य परेड शुरू

You may also like