चंडीगढ़, 24 जनवरी 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लंबे समय बाद टेस्ट फॉर्मेट में वापसी की तैयारी पूरी कर ली है। बीसीसीआई ने मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह मैच भारतीय महिला टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम टेस्ट मैच बहुत कम खेलती है और पिछले टेस्ट के बाद काफी समय बीत चुका है।
भारतीय महिला टीम ने अपना आखिरी टेस्ट 28 जून से 1 जुलाई 2024 तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उसके बाद से टीम टेस्ट फॉर्मेट में नहीं उतरी थी। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह टेस्ट उसके लिए नई शुरुआत और चुनौती दोनों है।
टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी। उप-कप्तान स्मृति मंधाना हैं। टीम में कई युवा और नई खिलाड़ियों को मौका मिला है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), रेणुका ठाकुर, उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्नेह राणा, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, वैष्णवी शर्मा, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, सयाली सटघरे।
ये भी देखे: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दिल्ली में भव्य स्वागत, टीम पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात