लखनऊ, 24 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि असीम संभावनाओं वाला उत्तर प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़कर बीमारू राज्य से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है।
सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि “उत्तर प्रदेश के मेरे बहनों और भाइयों, आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई। असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है।
श्रीअयोध्या धाम की आस्था, मथुरा की महिमा और काशी की कल्याणकारी दिव्यता से सुशोभित विरासत और विकास की पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश का ग्रोथ इंजन ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज ‘नए भारत’ की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का पथ-प्रदर्शक बन गया है। आइए, हम सब मिलकर निवेश, नवाचार और संस्कार की इस भूमि को आत्मनिर्भरता के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करने का संकल्प लें।”
मुख्यमंत्री ने यूपी की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश अब निवेश, नवाचार और संस्कार का केंद्र बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही प्रगति को रेखांकित किया और सभी से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में योगदान देने की अपील की।
ये भी देखे: एक योगी, एक सन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से..’, योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्य विवाद पर साधा निशाना