सोनीपत, 22 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल स्थित नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पालकी यात्रा विवाद और धरने पर बैठने के मुद्दे पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा, “एक योगी, एक संत और एक सन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता। उसकी व्यक्तिगत संपत्ति कुछ नहीं होती। धर्म ही उसकी संपत्ति है और राष्ट्र ही उसका स्वाभिमान होता है।” उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे कालनेमि तत्वों से सतर्क रहने की जरूरत है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने पर जोर दिया।
यह कार्यक्रम मुरथल के नागे बाबा मंदिर में भव्य रूप से हुआ। मंदिर में नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भजन-कीर्तन और आरती हुई। योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
ये भी देखे: “2014 से पहले खेल एजेंडे में नहीं, अब नई खेल संस्कृति विकसित हुई” – योगी आदित्यनाथ