पठानकोट, 23 जनवरी 2026: पंजाब के पठानकोट जिले में एक बार फिर बम धमकी की घटना सामने आई है। गांव बहादुरपुर स्थित डिग्री कॉलेज फॉर विमेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।
कॉलेज प्रशासन को धमकी की सूचना मिलते ही तुरंत एहतियात बरती गई। छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कॉलेज को तुरंत बंद कर दिया गया। सभी छात्राओं को सुरक्षित तरीके से घर भेज दिया गया। कॉलेज परिसर में किसी भी तरह की अफरा-तफरी नहीं होने दी गई।
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने कॉलेज परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य विशेष टीमें भी जांच में शामिल हैं। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की बरामदगी की कोई सूचना नहीं है।
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है।
ये भी देखे: मोगा में दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने शुरू की तलाशी