अमृतसर, 14 जनवरी 2026: अमृतसर के थाना सदर इलाके में सरपंच हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के साथ पुलिस की टीम के बीच एनकाउंटर की खबर है। इस क्रॉस-फायरिंग के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर लिया और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
एनकाउंटर के दौरान फायरिंग में घायल हुए आरोपियों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनकाउंटर सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड से जुड़े कुछ फरार आरोपियों को घेरने के दौरान हुआ। जैसे ही पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।
पुलिस ने इलाके में चेकिंग और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। किसी अन्य संदिग्ध के फरार होने की आशंका को देखते हुए नाकेबंदी और गश्त बढ़ा दी गई है।
पंजाब पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर जल्द ही इस संबंध में प्रेस को संबोधित करेंगे।
ये भी देखे: मोहाली में राणा बलचौरिया हत्या मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर