चंडीगढ़, 06 जनवरी 2026: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा तस्करी के खिलाफ मुहिम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) बॉर्डर रेंज और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस ऑपरेशन के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के सीधे संपर्क में था। वह सीमावर्ती इलाकों में ड्रग्स की खेप की डिलीवरी और पूरे नेटवर्क के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभाल रहा था।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच एजेंसियां अब सीमा पार सक्रिय हैंडलर्स की पहचान, तस्करी के रूट्स और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी हैं।
ये भी देखे: अमृतसर बॉर्डर के पास BSF-ANTF ने 8 पैकेट हेरोइन के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार