2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए 2027 में बड़ी जीत जरूरी – पंकज चौधरी

by Manu
पंकज चौधरी

गोरखपुर, 06 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आज गोरखपुर में आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह तथा क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें 2017 से भी बड़ी जीत 2027 में दिलानी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाएगा, इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने कहा, “संगठन ही हमारी स्ट्रेंथ है, संगठन ही हमारी पहचान है। संगठन को मजबूत करना हमारा दायित्व है। मैं कार्यकर्ता ओरिएंटेड नेता हूं और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। मैं कार्यकर्ताओं व जनता के साथ समन्वय के कारण ही चुनाव जीतता हूं। आज जिस गर्मजोशी के साथ आप सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है, मेरे पास शब्द नहीं हैं कि धन्यवाद दे सकूं।”

उन्होंने आगे कहा कि एक समय था जब भारत की कोई सुनता ही नहीं था, मगर आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है।

ये भी देखे: लखनऊ में भाजपा की बड़ी बैठक, जेपी नड्डा, सीएम योगी और पंकज चौधरी हुए शामिल

You may also like