जालंधर में आरटीए रविंदर सिंह गिल की रहस्यमयी मौत, फ्लैट के बाथरूम में मिला शव

by Manu
आरटीए रविंदर सिंह गिल

जालंधर, 31 दिसंबर 2025: जालंधर के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) अधिकारी रविंदर सिंह गिल की मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। उनका शव सोमवार को जालंधर हाईट्स स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। रविंदर सिंह गिल अपने जालंधर हाईट्स वाले फ्लैट में अकेले रह रहे थे। जब काफी देर तक वे बाहर नहीं आए तो उनके गनमैन ने बाथरूम में जाकर देखा। वहां वे अचेत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ये भी देखे: लुधियाना में शादी से पहले युवक की रहस्यमयी मौत, होटल के कमरे में गोली मारकर की आत्महत्या

You may also like