जयपुर के भांकरोटा में जेसीबी सर्विस सेंटर में भीषण आग, आसपास के इलाके खाली कराए गए

by Manu
Kolkata Fire

जयपुर, 29 दिसंबर 2025: राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में एक जेसीबी सर्विस सेंटर में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों को खाली करा लिया है।

अधिकारियों के अनुसार आग शाम के समय सर्विस सेंटर में लगी। सेंटर में तेल से भरे कई ड्रम रखे हुए थे, जिसके कारण आग बहुत तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। फायर ब्रिगेड की टीमों ने देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया।

फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि आग की तीव्रता को देखते हुए पुलिस ने सेंटर के आसपास के इलाकों को खाली करा लिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

ये भी देखे: जयपुर के पास मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, 2 की मौत, 12 झुलसे

You may also like