उस्मान हादी के भाई ने यूनुस सरकार पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- चुनाव टालने के लिए कराई हत्या

by Manu
Muhammad Yunus

ढाका, 24 दिसंबर 2025: बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या ने राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। 12 दिसंबर को ढाका में गोलीबारी के बाद सिंगापुर में इलाज के दौरान 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी। हत्या के बाद शुरू में कट्टरपंथी तत्वों ने भारत पर आरोप लगाए थे, जिससे हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया। लेकिन अब हादी के भाई शरीफ उमर बिन हादी ने बड़ा खुलासा किया है।

मंगलवार को शाहबाग में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उमर हादी ने अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली सरकार पर सीधे हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “तुमने ही उस्मान हादी की हत्या करवाई। तुमने हत्या कराई और अब इसे बहाना बनाकर फरवरी में होने वाले चुनाव को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हो।”

उमर ने दावा किया कि हत्या का मकसद देश में अराजकता फैलाकर चुनाव टालना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हत्यारों को न्याय के कठघरे में नहीं लाया गया तो सत्ता में बैठे लोग भी शेख हसीना की तरह देश छोड़कर भागने पर मजबूर हो जाएंगे।

उमर ने कहा कि उस्मान हादी किसी खुफिया एजेंसी या “विदेशी आकाओं” के सामने नहीं झुके, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने सरकार से हत्यारों की तलाश और न्याय की मांग की।

ये भी देखे: बांग्लादेश में उस्मान हादी के बाद अब NCP नेता मोतालेब सिकदर पर गोलीबारी, सिर में मारी गई गोली

You may also like