चम्बा, 24 दिसंबर 2025: पुलिस ने चम्बा-खजियार मार्ग पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 5.89 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है।
थाना चम्बा सदर पुलिस ने मंगला के समीप हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान सामने से आई बाइक (नंबर एचपी 48बी-8124) को जांच के लिए रोका गया। बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। संदेह होने पर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 5.89 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कपिल शर्मा (26) पुत्र अशोक कुमार और ऋतिक ठाकुर (29) पुत्र दलीप ठाकुर बताया। दोनों गांव एवं डाकघर मैहला तहसील एवं जिला चम्बा के निवासी हैं। कपिल शिक्षा विभाग में कार्यरत है।
एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये भी देखे: बिलासपुर में नशे पर पुलिस का शिकंजा, 60 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार