हरियाणा STF को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार

by Manu
हरियाणा STF

कुरुक्षेत्र, 20 दिसंबर 2025: हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये चारों हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर वारदात करने की फिराक में थे। STF को गुप्त सूचना मिली कि वे कुरुक्षेत्र में इकट्ठे हुए हैं। तुरंत जाल बिछाया गया। GT रोड पर उमरी चौक से सभी को काबू कर लिया।

गिरफ्तार शूटरों के नाम गगन जयंत नरेश और साहिल हैं। उनके पास से तीन अवैध पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने चारों को कुरुक्षेत्र कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मिला।

STF प्रवक्ता ने बताया कि ये शूटर हरियाणा में कई जगह बड़ी वारदात करने वाले थे। समय रहते पकड़ लिए गए। रिमांड के दौरान इनसे और अवैध हथियार बरामद होने की उम्मीद है। पूछताछ में गैंग के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

ये भी देखे: हरियाणा STF ने थाईलैंड से पकड़े गैंगस्टर काला राणा को यमुनानगर कोर्ट में किया पेश

You may also like