पटना में अवैध बालू खनन पर खनन विभाग और पुलिस का छापा, चार हाइवा ट्रक जब्त

by Manu
खनन विभाग

पटना, 13 दिसंबर 2025: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई हुई। पालीगंज थाना क्षेत्र के महाबलीपुर नहर के पास खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अवैध बालू खनन और परिवहन करने वालों पर करवाई की गई है।

टीम ने सोन नदी से बालू निकालते और ले जाते चार हाइवा ट्रक पकड़े। सभी ट्रकों को जब्त कर लिया। वाहन मालिकों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। बिहार खनिज नियमावली के उल्लंघन पर चारों ट्रकों पर कुल 36 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अवैध खनन में शामिल लोगों पर अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत भी कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी देखे: हरियाणा में अवैध खनन रोकने सहित खनिज वाहनों पर है प्रशासन की कड़ी नजर

You may also like