बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ब्रेज़ा ने वैगनआर को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

by Manu
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

बाराबंकी, 10 दिसंबर 2025: सुबेहा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 51.6 किलोमीटर पर कुड़वां गांव के पास बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। लखनऊ की तरफ तेज रफ्तार से आ रही ब्रेज़ा कार ने पहले से खड़ी वैगनआर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं और देखते-देखते जलकर राख हो गईं।

इस हादसे में अब तक 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। वैगनआर में सवार एक महिला और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चियां (6 और 7 साल) गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तुरंत हैदरगढ़ सीएचसी ले जाया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वैगनआर में सवार एक पुरुष की भी जलकर मौत हो गई।

ब्रेज़ा में चार लोग सवार थे। तीन महिलाएं और एक लड़की। इनमें से तीन लोग सुरक्षित हैं, लेकिन एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

ये भी देखे: Barabanki News: बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत, कई झुलसे

You may also like