बिजनौर, 02 दिसंबर 2025: धामपुर-शेरकोट राजमार्ग पर मंगलवार सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू ट्रक ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर पिकअप वाहन को जोरदार धक्का दे दिया। दोनों गाड़ियां ट्रक में फंस गईं और करीब 25 मीटर तक घिसटती चली गईं।
हादसा मुबारकपुर कुंडा के पास हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार लखीमपुर खीरी के रणजीत (27) और लाला (25) की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक उत्तराखंड के जसपुर निवासी फिरोज (35) भी नहीं बच सके। तीनों की लाशें बुरी तरह कुचली हुई थीं।
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ये भी देखे: बिजनौर में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, रामगंगा नदी के तेज बहाव में बहे दो भाई, तलाश जारी