नई दिल्ली, 27 नवंबर 2025: WPL 2026 Mega Auction: WPL 2026 का धमाकेदार मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में समाप्त हो गया। पांचों टीमों ने जमकर बोली लगाई और कुल 67 प्लेयर्स को अपनी स्क्वाड में शामिल किया। इनमें 23 विदेशी खिलाड़ी भी हैं। सभी टीमों ने मिलकर 40.8 करोड़ रुपये खर्च किए। अब हर टीम की स्क्वाड नई ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।
दीप्ति शर्मा बनी WPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगी प्लेयर
ऑक्शन में भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। उन्होंने बेस प्राइस 50 लाख रखा था। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले 50 लाख की बोली लगाई। लेकिन यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। दीप्ति की यह डील WPL इतिहास की सबसे महंगी बोली है।
अमेलिया कर पर लगी दूसरी सबसे महंगी बोली
न्यूजीलैंड की अमेलिया कर्र दूसरी सबसे महंगी रहीं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जोड़ा। अमेलिया पहले भी MI के लिए खेल चुकी हैं। उनकी स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम मजबूत बनेगी।
ऑक्शन की अन्य टॉप बायज में ऑस्ट्रेलिया की सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में लिया। इंग्लैंड की मेग लैनिंग यूपी वॉरियर्स के साथ 1.9 करोड़ में जुड़ीं। RCB ने इंग्लैंड की लॉरेन बेल को 90 लाख में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने कई युवा टैलेंट पर दांव लगाया।
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली बेस प्राइस 75 लाख के बावजूद अनसोल्ड रहीं। कुल 277 खिलाड़ियों में से 210 अनसोल्ड रहे।
ये भी देखे: WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने अभिषेक नायर को बनाया अपना हेड कोच