यमुनानगर केमिकल फैक्ट्री में से भड़की आग, 5 घंटे की जद्दोजहद के आग पर काबू

by Manu
पंचकूला आग

यमुनानगर के जठेहड़ी गांव के पास एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में बॉयलर चलाने के लिए रखे भूसे में यह आग भड़की। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया।

फैक्ट्री वाले भूसे का इस्तेमाल बॉयलर के लिए करते हैं। बड़ी मात्रा में रखे भूसे ने आग को तेजी से फैलने दिया। हवा की रफ्तार ने भी आग को और भड़काया। काबू पाना मुश्किल हो गया।

लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 4-5 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने कड़ी मेहनत की और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। फैक्ट्री मालिक को भारी नुकसान हुआ है।

ये भी देखे: हरियाणा: पंचकूला के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

You may also like