कुरुक्षेत्र, 15 नवंबर 2025: कुरुक्षेत्र के खेड़ी मारकंडा गांव में देर शाम हड़कंप मच गया। दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने करियाने की दुकान पर बैठे दुकानदार को करीब से गोली मार दी। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकत कैद हो चुकी है। गोली लगने से दुकानदार बुरी तरह जख्मी हो गया। परिवार ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया।
घायल दुकानदार के बेटे गोल्डी ने बताया कि घटना के वक्त वह पिता के साथ दुकान पर था। अचानक दो युवक बाइक पर पहुंचे। उनमें से एक उतरा और उसने सीधे पिता पर गोली दाग दी।
परिवार का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश तेज हो गई।
ये भी देखे: कुरुक्षेत्र की थानेसर अनाज मंडी में फायरिंग, दोस्तों के बीच विवाद में चली गोली