फगवाड़ा, 15 नवंबर 2025: फगवाड़ा पुलिस ने फूड विभाग में बड़े घोटाले के आरोपी को पकड़ लिया। यह सफलता हासिल हुई। एसपी माधवी शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि डीएसपी भारत भूषण की निगरानी में थाना सदर के एसआई किर्पाल सिंह ने आरोपी सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया। सतपाल जगीर सिंह का बेटा है। वह गिलको ग्रीन होशियारपुर रोड फगवाड़ा का रहने वाला है।
पुलिस ने उसके पास से 1500 खाली बोरी बरामद कीं। आरोपी ने इनमें गेहूं भरा था। वह गेहूं को आटा बनाकर बेच चुका था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया की उसने गेहूं और चावल क्लूचा एग्रो को बेचे थे।
एसपी ने कहा कि इसके बाद हमने सोनिक क्लूचा को नामजद किया। सोनिक सतपाल क्लूचा का बेटा है। वह मोहल्ला शहीद भगत सिंह नगर फगवाड़ा का रहने वाला है। संजीवनी अस्पताल के पास रहता है। सोनिक की गिरफ्तारी बाकी है।
ये भी देखे: BIG NEWS: फगवाड़ा में CIA की पूरी टीम हुई गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप