IND vs SA Test: मैच के बीच में अस्पताल में भर्ती हुए शुभमन गिल, दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल

by Manu
शुभमन गिल

चंडीगढ़, 15 नवंबर 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है। साउथ अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 159 रनों पर आउट हो गए। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए।

मैच के बीच भारत को बड़ा झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल गले में दर्द के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए। वे पवेलियन लौट आए। मैदान पर उन्हें देखने के लिए तुरंत फिजियो भी मैदान पर आए थे।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गिल का दूसरा टेस्ट खेलना मुश्किल लग रहा है। पहली पारी के दूसरे दिन वे रिटायर्ड हर्ट हुए। कुछ घंटों बाद गर्दन दर्द से तड़पने लगे। उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

हालत और बिगड़ी तो डॉक्टरों ने गर्दन में सर्वाइकल कॉलर लगाया। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। चोट की गंभीरता देखकर चिंता बढ़ गई है।

ये भी देखे: IND vs SA: नीतीश रेड्डी टेस्ट टीम से बाहर, भारत ए के लिए वनडे सीरीज में खेलेंगे

You may also like