16
चंडीगढ़, 12 नवंबर 2025: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बटाला पुलिस के साथ मिलकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य है। आरोपी का नाम गुरलव सिंह उर्फ लव रंधावा है। वह बटाला का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्तौलें बरामद कीं। तीन मैगजीन और 16 जिंदा कारतूस भी मिले है। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी।
डीजीपी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला। आरोपी विदेशी हैंडलर अमृत दालम के इशारे पर काम कर रहा था। उसका आपराधिक इतिहास लंबा है।
बटाला के सिविल लाइंस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ये भी देखे: पंजाब में बड़े गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी, बटाला पुलिस ने कसी कमर