12
चंडीगढ़, 06 नवंबर 2025: पंजाब के मुकेरियां उपमंडल के नंगल अवाना गांव में गुरुवार शाम रास्ते के झगड़े में पूर्व सरपंच सौरभ मिन्हास की बेरहमी से हत्या हो गई। लोग हत्यारे की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
परिजनों ने किसान संगठनों के साथ जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर नौशहरा पत्तन चौक पर चक्का जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
परिजनों का दर्द देखकर स्थानीय विधायक जंगी लाल महाजन पहुंचे। कांग्रेस नेता सरबजोत सिंह साबी भी आ गए। सैकड़ों किसान उनके साथ धरने पर बैठ गए। किसान संगठन पुलिस की सुस्त कार्रवाई से नाराज हैं।
ये भी देखे: कनाडा के सरी में पंजाबी उद्योगपति दर्शन सिंह की हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी