चंडीगढ़, 06 नवंबर 2025: गूगल ने साइबर फ्रॉड पर अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने बताया कि अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे फर्जी नौकरी के विज्ञापनों से लोगों को लुभाते हैं। क्लोन बिजनेस पेज बनाते हैं। नकली ऐप्स डिजाइन करते हैं। जॉब ऑफर के नाम पर यूजर्स फंस जाते हैं। उनका पैसा लुट जाता है।
गूगल ने एडवाइजरी में सलाह दी। यूजर्स इनके चंगुल से दूर रहें। कंपनी ने कहा, ये फ्रॉड सिर्फ बिजनेस के लिए नहीं। व्यक्तिगत स्तर पर भी खतरा हैं। एआई के एडवांस डिजिटल ट्रिक्स से सतर्क रहें।
गूगल ने आगे बताया कि, एआई से बने नकली जॉब ऑफर पहचानना कठिन है। फर्जी वेबसाइट्स असली जैसी लगती हैं। नकली ऐप्स यूजर्स को धोखा देते हैं।
कंपनी की ट्रस्ट एंड सेफ्टी टीम ने खुलासा किया। साइबर क्रिमिनल जेनरेटिव टूल्स से फर्जी जॉब एड्स तैयार करते हैं। ऐप्स और साइट्स बनाते हैं जो बिलकुल वास्तविक नजर आते हैं। नौकरी ढूंढने वाले आसानी से इनमें उलझ जाते हैं।
ये भी देखे: गूगल जेमिनी 3D फोटो ट्रेंड को लेकर फिरोजपुर पुलिस ने जारी किया अलर्ट, निजी डेटा को खतरा