भोपाल, 05 नवंबर 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राहुल ने जनता के सामने पूरी सच्चाई रख दी है। यह सिर्फ वोट चोरी का मामला नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है।
कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी ने ठोस सबूत पेश किए हैं। जो दिखाते हैं कि बड़े स्तर पर भाजपा के पक्ष में फर्जी वोटर जोड़े जा रहे हैं। जबकि कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब किए जा रहे हैं।
उन्होंने हरियाणा और मध्य प्रदेश के 2023 विधानसभा चुनावों का हवाला दिया, जहां इसी तरह की चालाकी से कांग्रेस को हराया गया था। “भारत के सम्मानित नागरिक मतदान का अधिकार पाने के लिए जूझ रहे हैं, वहीं विदेशी नागरिकों के नाम सूची में दर्जनों बार नजर आ रहे हैं।
ये भी देखे: राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप, ECI ने तुरंत खारिज किया, कहा- निराधार और गलत