चंडीगढ़, 05 नवंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए स्टेशन पहुंचे छह लोगों की रेल लाइन पार करते समय हावड़ा-कालका मेल ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है। शव की पहचान करना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने शवों के टुकड़े इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, सोनभद्र की ओर से आ रही गोमो-प्रयागराज बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब सवा नौ बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची। इसमें सवार श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए चुनार आए थे। प्लेटफॉर्म चार पर उतरने के बाद वे विपरीत दिशा में प्लेटफॉर्म नंबर तीन की ओर जाने के लिए रेल लाइन पार करने लगे। इसी दौरान थ्रू लाइन से गुजर रही कालका मेल ने उन्हें कुचल दिया। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई हैं।
ये भी देखे: Bihar News: आरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकार इंटर छात्र की मौत