चंडीगढ़, 04 नवंबर 2025: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए नरवाना तहसील के गांव जाजनवाला के नायक अमरजीत नैन का पार्थिव शरीर मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। सैन्य सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार स्थानीय लोगों के लिए एक भावुक क्षण साबित हुआ। श्मशान घाट पर सैकड़ों ग्रामीणों ने ‘भाई अमरजीत नैन अमर रहें’ के नारों से इलाके को गूंजा दिया, और हर आंख नम हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुंछ में ड्यूटी के दौरान नायब अमरजीत सिंह की सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली उनके शरीर को चीरती हुई गंभीर चोट पहुंचा दी। आवाज सुनते ही कैंप में हड़कंप मच गया। साथी जवान तुरंत दौड़े, लेकिन तब तक अमरजीत शहीद हो चुके थे। सेना ने तत्काल पोस्टमॉर्टम कराया और उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया।
अंतिम यात्रा में सैनिकों ने पूर्ण सैन्य सम्मान दिया। ट्रक पर सवार शहीद का शव गांव पहुंचा तो पूरा इलाका सलामी देने उमड़ पड़ा।
ये भी देखे: लद्दाख के गलवान में सेना की गाड़ी पर गिरी चट्टान, हादसे में 2 अधिकारी शहीद