चंडीगढ़, 04 नवंबर 2025: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार अनाथ और आश्रित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय और सामाजिक सहायता योजनाओं पर लगातार काम कर रही है।
डॉ. बलजीत कौर ने विस्तार से बताया कि राज्य भर के आश्रित बच्चों को अब तक कुल 242.77 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की जा चुकी है। यह राशि उन मासूमों के लिए है। जिनके माता-पिता में से एक या दोनों का देहांत हो चुका है या जिनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना में 410 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। वर्तमान में 2,32,290 बच्चों को नियमित मासिक सहायता मिल रही है। जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख पा रहे हैं।
ये भी देखे: पंजाब सरकार का तोहफा, 2400 करोड़ से ज्यादा पेंशन जारी, 23 लाख को मिल रही नियमित मदद