दरभंगा, 03 नवंबर 2025: बिहार के दरभंगा में सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। लोगों से कहा, ‘याद रखो, बंटे थे तो कटे थे और बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’।
योगी एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे थे। उन्होंने जनता से अपील कि एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताओ।
उन्होंने कहा, विकास में बाधक तत्वों को पनपने न दो। अयोध्या और मिथिला को जोड़ो। रामराज्य की अवधारणा साकार करो, रामराज्य तभी आएगा जब बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।
योगी ने चेतावनी दी। RJD-कांग्रेस का गठबंधन आया तो दंगे भड़केंगे। जातीय नरसंहार होंगे और अपहरण उद्योग बनेगा। बिहार में इसे फिर कभी नहीं आने देना है।
ये भी देखे: बिहार चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने रघुनाथपुर में RJD प्रत्याशी पर साधा निशाना