16
मथुरा, 01 नवंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोरा नगर में एक शराबी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उन्होंने उसे नशा छोड़ने की नसीहत दी थी। पिता की जान लेने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक पिता की पहचान सुरेश चंद्र (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वे स्थानीय स्तर पर ‘दिनेश बीड़ी’ ब्रांड के मालिक थे। वहीं बेटे नरेश अग्रवाल (35 वर्ष) की भी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग बताते हैं कि नरेश की शराब की लत एक पुरानी बीमारी थी। पिता-पुत्र के बीच इसी मुद्दे पर रोज झगड़े होते थे। सुरेश चंद्र बार-बार बेटे को समझाते लेकिन नशे की आग ने सब कुछ लील लिया।
ये भी देखे: मथुरा में ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, 15 श्रद्धालु घायल, एक की मौत