योगी का गोरखपुर में जनता दर्शन, 200 लोगों की पीड़ा सुनी, अपराधियों पर लगाम का ऐलान

by Manu
जनता दर्शन

गोरखपुर, 01 नवंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। हर शिकायत को ध्यान से सुना।

उन्होंने कहा, सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। किसी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगी।

अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। तत्परता से काम करें और संवेदनशीलता बरतें। हर पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसका ध्यान रखा जाए।

जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं योगी ने भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित का दर्द सरकार अपना दर्द मानेगी। अपराध से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस को फौरन एक्शन का आदेश दिया गया है। वही कई लोग गंभीर बीमारियों का इलाज कराने आर्थिक मदद मांगने आए। योगी ने कहा। धन की कमी से कोई इलाज न रुके तुरंत सहायता मिलेगी।

ये भी देखें: योगी का जनता दर्शन, 50 से ज्यादा पीड़ितों की सुनी व्यथा, अफसरों को समयबद्ध निपटारे का दिया आदेश

You may also like