28
लुधियाना, 31 अक्टूबर 2025: आज सुबह ही फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर हादसा हो गया है। ब्रेड डिलीवरी की गाड़ी पलट गई। ड्राइवर खाली कैंटर लेकर फिरोजपुर से लुधियाना आ रहा था।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर नींद आने से कंट्रोल खो बैठा। कैंटर डिवाइडर के खंभों को तोड़ता हुआ पलट गया। ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं है। लोगों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया।
हादसे की खबर लगते ही सब इंस्पेक्टर सुनीता कौर मौके पर पहुंची। साइट का मुआयना किया, क्रेन बुलाई जिसके बाद गाड़ी हटवाने का काम शुरू हुआ।
यातायात सुचारू बनाने का प्रयास चल रहा है। ड्राइवर की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ये भी देखे: लुधियाना के शिवपुरी फ्लाईओवर पर भयानक हादसा, एक के बाद तीन गाड़िया आपस में भिड़ी