बहराइच, 30 अक्टूबर 2025: यूपी के बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हादसा हो गया। भरथापुर गांव के दूरदराज इलाके में कौड़ियाला नदी में नाव पलट गई। नाव यात्रियों से भरी थी।
चश्मदीदों ने बताया कि नदी में तेज बहाव था। पेड़ से टकराने से नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई। नाव पर 22 लोग सवार थे।
13 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक महिला की मौत हो गई। 8 लोग अभी लापता हैं। एसडीआरएफ टीम मौके पर रेस्क्यू और सर्च चला रही है।
एसपी रामनयन सिंह ने बताया कि भरथापुर गांव जंगल में है। ये जनपद का आखिरी गांव है। कुछ लोग नाव से लौट रहे थे। पड़ोसी लखीमपुर खीरी के खैरटिया बाजार से खरीदारी की थी। नाव गांव के पास नदी किनारे लकड़ी से टकराई और असंतुलित होकर पलट गई।
ये भी देखे: बहराइच में जन्माष्टमी विसर्जन के दौरान भयानक हादसा, हाईटेंशन तार से करंट लगने से 8 बच्चे समेत 11 झुलसे