फगवाड़ा में छठ की रात ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर सवाल

by Manu
Gun Shot

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर 2025: पंजाब के फगवाड़ा में छठ पूजा के पावन अवसर पर एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। शहर के घनी बस्ती वाले बाबा गद्दिया इलाके में देर रात ई-रिक्शा चालक और प्रवासी मजदूर कुलदीप की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई। दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उसे रोककर पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी।

हत्या की जांच संभाल रहे डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक कुलदीप मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था, लेकिन हाल ही में फगवाड़ा के सुखचैन नगर में बस गया था। शादीशुदा कुलदीप एक मासूम बच्चे का बाप था।

डीएसपी के मुताबिक, रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चलाकर घर लौटते वक्त बाबा गद्दिया रोड पर हमलावरों ने उसका पीछा किया। बीच रास्ते में बाइक रोककर उन्होंने कुलदीप पर एक ही गोली चला दी जो सीधे निशाने पर लगी।

ये भी देखे: फगवाड़ा में दिनदहाड़े व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला, मामला दर्ज

You may also like