पटना, 28 अक्टूबर 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के ताजा घोषणा पत्र पर बयान जारी किया है। RJD को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जब 15 साल तक इनकी सरकार थी, तो युवाओं के भले के नाम पर एक कदम भी नहीं उठाया। उल्टे राज्य के खजाने को लूटने में जुटे रहे। अब तो ये युवाओं को गुमराह करने के लिए सरकारी नौकरियों और रोजगार के झूठे-झूठे वादे बांट रहे हैं।
X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में नीतीश ने भावुक अपील की: “मेरा आपसे अनुरोध है, किसी भ्रम में न फंसें। हमारी सरकार ने जो आपके लिए किया है, उसे याद रखें। आगे भी यही हम करेंगे। हम जो कहते हैं, वही निभाते हैं।”
उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार का हाल क्या था पलायन तो जैसे किस्मत बन गया था।
ये भी देखे: नीतीश पर मुकेश सहनी का हमला, कहा – ‘अस्वस्थ CM के हाथों में 13 करोड़ बिहारियों का भविष्य नहीं दे सकते’