13
दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025: दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में आज सोमवार को चर्चित IRCTC घोटाले के मामले में मुकदमे की शुरुआत हो रही है। इस बड़े भ्रष्टाचार कांड में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और RJD के युवा नेता तेजस्वी यादव मुख्य आरोपी के रूप में घिरे हुए हैं। कोर्ट ने साफ फैसला सुना दिया है कि अब इस केस की सुनवाई रोजाना होगी, ताकि जल्द से जल्द फैसला आ सके।
पिछली सुनवाई में ही अदालत ने लालू और उनके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप तय कर दिए थे। जज ने उन्हें भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी जैसे संगीन इल्जामों के तहत दोषी ठहराने लायक पाया।
ये भी देखे: लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज