खरखौदा में दिनदहाड़े पिता-पुत्र पर बदमाशों का हमला, स्कॉर्पियो सवारों ने बरसाईं गोलियां

by Manu
हत्या

खरखौदा, 24 अक्टूबर 2025: हरियाणा के खरखौदा इलाके में बाइपास रोड पर थाना कलां चौक के पास शुक्रवार दोपहर एक पिता-पुत्र की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर गांव के रहने वाले धर्मबीर (पिता) और उनका बेटा मोहित बाइक पर सवार होकर रोड पर जा रहे थे। तभी स्कॉर्पियो सवार चार-पांच बदमाश अचानक रुके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की बौछार में दोनों पिता-पुत्र मौके पर ही खून में लथपथ गिर पड़े। हमलावरों ने फिर अपनी गाड़ी स्टार्ट की लेकिन फरार होते समय स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दो बदमाशों ने पास ही तुर्कपुर गांव के एक युवक की बाइक छीन ली और मौके से खिसक गए।

सूचना मिलते ही थाना कलां की पुलिस फोर्स पहुंची, और शवों को कब्जे में ले लिया। इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है, ताकि फरार बदमाश पकड़े जा सकें। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी देखे: हिसार सब्जी मंडी पुल पर दिनदहाड़े युवक की हत्या, 4 बदमाशों ने 14 बार चाकू मारा

You may also like