गुवाहाटी, 10 अक्तूबर 2025: IND W vs SA W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया है। नादिनी डी क्लर्क की नाबाद 84 रनों की धमाकेदार पारी ने मैच को पलट दिया। भारत को टूर्नामेंट में पहली हार मिली है। साउथ अफ्रीका ने 252 रनों का लक्ष्य 48.5 ओवरों में 7 विकेट पर हासिल कर लिया।
क्लोई और डी क्लर्क की शानदार पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 70 रनों की ठोस पारी से संभाला। क्लोई ने 49 रन जोड़े। डी क्लर्क ने असली जादू दिखाया। जब टीम को 24 गेंदों में 41 रन चाहिए थे तो डी क्लर्क ने 47वें ओवर में 18 रन ठोककर मैच पलट दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49.5 ओवरों में 251 रन बनाए। ऋचा घोष की शानदार 94 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना और प्रतीक्षा रावल ने शुरुआती अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन 83 पर मंधाना लौटीं। 94 पर चार विकेट गिरे और 102 पर ही छह विकेट ढेर हो गए।
ये भी देखे: Women World Cup BAN W vs PAK W: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया