11
शिमला, 08 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की चिड़गांव तहसील के खाबल के पास एक नई बोलेरो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जानकारी के अनुसार, कार सवार तीनों लोग खाबल सड़क पर जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिर गया। मृतकों में खाबल गांव के विशाल संख्यान (42 वर्ष, भगत राम के पुत्र) और देनवाड़ी गांव के राजवंत (36 वर्ष, सार सिंह के पुत्र) शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी देखे: शिमला के कोटखाई में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी खाई में गिरी, 5 की मौत