यूपी सरकार ने 2005 बैच IAS सुरेंद्र सिंह को सौंपा CM योगी के सचिव का पद

by Manu
सुरेंद्र सिंह

लखनऊ, 08 अक्तूबर 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य सचिव का महत्वपूर्ण पद सौंप दिया है। सुरेंद्र सोमवार को ही अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों (AGMUT) कैडर से करीब तीन साल की प्रतिनियुक्ति पूरी कर लौटे थे।

प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले वे मुरादाबाद के मंडलायुक्त के पद पर तैनात थे। दिलचस्प बात ये है कि सुरेंद्र अक्टूबर 2019 से मार्च 2021 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में ही विशेष सचिव के रूप में सेवा दे चुके हैं। अब एक बार फिर उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी देखे: यूपी सरकार शुरू करेगी शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना, CM योगी ने की घोषणा

You may also like