पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर, गायक राजवीर जवंदा ने अस्पताल में तोड़ा दम

by Manu
राजवीर जवंदा

चंडीगढ़, 08 अक्तूबर 2025: पंजाबी म्यूजिक की दुनिया पर एक काला बादल छा गया है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा ने करीब 10 दिनों तक फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी से जूझने के बाद निधन हो गया है।

27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास उनका दर्दनाक हादसा हुआ था। सिर और रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोटे आई थी ।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद राजवीर को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस में शिफ्ट कराया गया। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार न हुआ। राजवीर के चाहने वाले सदमे में हैं।

यह भी देखे: राजवीर जवंदा की हालत गंभीर, फोर्टिस का मेडिकल बुलेटिन, वेंटिलेटर पर हैं गायक

You may also like